Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
तीन हिंदी भाषी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सहयोगियों को 2024 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हार का सामना करना पड़ा, जिसके नतीजे मंगलवार यानी 4 जून को घोषित किए गए। ...
इस बार मोदी सरकार के 11 और योगी सरकार हे तीन मंत्री चुनाव लड़े थे। इन मंत्रियों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा था, वह इस सीट से चुनाव जीत गए हैं, परंतु उनकी जीत का अंतर इस बार बीते लोकसभा चुनावों के मुक़ाबले घट गया है। ...
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा जब भगवान जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।" ...
ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "...मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री को बहुमत का आंकड़ा नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने विश्वसनीयता खो दी है। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार वे 400 सीटों को पार करे ...
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया है! यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले ...
Delhi Lok Sabha Election Results: दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर बीजेपी ने क्लीन स्विप कर लिया है। खास बात यह है कि साल 2014, 2019 और 2024 में तीसरी बार लगातार बीजेपी ने क्लीन स्विप किया है। ...
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया, सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति के चेहरे पर वोट मांगा। आज यह स्पष्ट हो गया है कि यह जनादेश नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, यह उनकी नैतिक हार है। ...
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 152513 मतों से जीते। पीएम मोदी को 612970 वोट मिले। प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को 460457 वोट मिले। ...