Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Tejashwi Yadav On Narendra Modi: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। ...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के एटा में चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में अखिलेश बीजेपी पर जमकर बरसे और कहा कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार फिर से आती है तो पुलिस की नौकरी को भी सेना की तरह 3 साल का कर दे ...
राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ‘अग्निवीर’ योजना को समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा कि रेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं से सेना की नौकरियां छीन लीं। वह अग्निवीर योजना लाए, जो भारतीय सेना और सैनिकों का अपमान है। हम इसे समाप्त करेंगे। ...
Narendra Modi In Munger: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मुंगेर में थे। यहां पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने अपना भाषण मैथिली भाषा में की। ...
Narendra Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार पहुंचे थे। पीएम ने अररिया लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
Narendra Modi In Araria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने अररिया लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। ...