लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Lok Sabha Elections 2024: यह देश 'वोट जिहाद' से चलेगा या फिर 'राम राज्य' से, अब यह तय करने का समय आ गया है, नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में कहा

भारत : Lok Sabha Elections 2024: औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अहमदनगर की बारी!, फड़नवीस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा होगा

भारत : Video: वोट डालने जा रहे थे पीएम मोदी, तभी दिख गई 'देखने में असमर्थ बच्ची', पास जाकर मिलाया हाथ, देखिए

भारत : VIDEO: सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में मोदी, बीजेपी पर बोला हमला, कहा- 'राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया'

भारत : Muslims Reservation: ओबीसी कोटे से मुसलमानों को आरक्षण!, राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर एनडीए ने किया पलटवार, आरोप का दौर जारी

भारत : Video: पीएम मोदी ने अपने स्पूफ वीडियो की तारीफ की, कहा- 'मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया' , देखें

राजनीति : Kanpur LS polls 2024: रोडशो, जयकार और फूलों से स्वागत, पीएम मोदी ने कानपुर में भाजपा प्रत्याशी अवस्थी के समर्थन में किया रोड शो

भारत : इस्लाम का विरोध नहीं करते पीएम मोदी, कहा- मुस्लिम समुदाय अपने भविष्य...

भारत : Lok Sabha Elections 2024: इन बड़े नेताओं ने किया मतदान, पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे अमित शाह, देखिए वीडियो

भारत : पीएम मोदी ने गुजरात में डाला वोट, लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का किया आग्रह, देखें वीडियो