Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
PM Narendra Modi birthday: गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने दी शुभकामनाएं। ...
E-auction of gifts: 2024 पैरालंपिक खेलों की खेल यादगार वस्तुओं से लेकर जूते, राम मंदिर की प्रतिकृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राप्त चांदी की वीणा उपहारों की आज जल्द ही नीलामी की जाएगी, सभी वस्तुओं का संयुक्त आधार मूल्य लगभग 1.5 करोड़ रुपय ...
17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा शहर में जन्मे, पीएम मोदी ने लगातार तीन बार (2001-14) राज्य के सीएम के रूप में कार्य किया और अब तीसरी बार प्रधान मंत्री हैं। ...
PM narendra modi Birthday live updates: गुजरात के एक छोटे से शहर से प्रधानमंत्री कार्यालय तक के पीएम मोदी के सफर ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। ...
PM narendra modi Birthday live updates: मेहनत के लिए लोकप्रिय होने के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए भी प्रसिद्ध हैं। ...
PM narendra modi Birthday live updates: 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी 74 साल के हो गए हैं। 17 सितंबर 1950 में पीएम मोदी का गुजरात के एक परिवार में जन्म हुआ था। ...
PM Modi’s 74th birthday: एक बेहद गरीब परिवार में जन्में नरेंद्र मोदी अपनी कर्मठता के दम पर पहले गुजरात के मुख्यमंत्री बने और अब तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधानसेवक कहते हैं। ...