Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Mohamed Muizzu India Visit: एक अधिकारी ने कहा कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपने भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए आधिकारिक निमंत्रण के बाद रविवार को भारत की अपनी पांच दिवसीय (6-10 अक्टूबर) राजकीय यात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह त ...
PM Modi Playing Drum Video Viral: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम में पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘नगाड़ा’ बजाया और कहा कि महान बंजारा संस्कृति में इसका विशेष स्थान है। महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री सुबह नांदेड़ ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना और एलिवेटेड ईस्टर्न फ़्रीवे एक्सटेंशन सहित ₹32,800 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। ...
PM Modi in Maharashtra 2024: ठाणे से बाबा साहेब ठाकरे का खास लगाव था। ये स्व. आनंद दिघे जी का भी शहर है। इस शहर ने देश को आनंदी बाई जोशी जैसी देश की पहली महिला डॉक्टर दी थी। ...
Jagdamba Mata Temple Poharadevi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत को समर्पित ‘बंजारा विरासत संग्रहालय’ का उद्घाटन किया। ...
PM Modi In Mumbai: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने निवासियों को समारोह के दौरान बीकेसी से यात्रा करने से बचने और अन्य मार्गों का चयन करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में भीड़भाड़ बढ़ जाएगी। ...
PM Modi in Maharashtra Today:पीएम मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम में करीब 56,100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे ...
इस अवसर को पूरे भारत में पीएम-किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें 732 से अधिक कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), एक लाख प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और पांच लाख सामान्य सेवा केंद्रों से वेबकास्ट के माध्यम से लगभग 2.5 करोड़ किसानों की भा ...