Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Jharkhand Election 2024: अमित शाह ने झारखंड की एक रैली में कहा कि झामुमो नीत सत्तारूढ़ गठबंधन मनरेगा, जमीन, खनन और शराब घोटालों के लिए जिम्मेदार है तथा वह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजा गया मुफ्त राशन खा गया। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट अब वैध मुद्रा नहीं रहेंगे। ...
पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का एक ही एजेंडा है: वह एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों की एकता को तोड़ना चाहती है...इसलिए मैं कहता हूं, 'एक है तो सेफ हैं।' ...
Maharashtra Assembly Election 2024:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और मतदान में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। ...
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा साझा किया और यह भी कहा कि वे अमेरिकियों द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। ...
US Election Results: डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में अपने विजय भाषण के बाद घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं, प्रमुख समर्थकों और दानदाताओं के कॉल पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक लो प्रोफाइल रखा। ...
पीएम मोदी ने ट्रम्प को बधाई देते हुए कहा कि आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के क्रम में, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं।’’ ...