मुंबई (पुराना नाम बॉम्बे) भारत के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी माना जाता है। मुंबई के हॉर्बर वॉटर फ्रंट पर स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिसे 1924 में ब्रिटिश शासनकाल में बनाया गया था। यहां एलिफैंटा की गुफाएं हैं। यह शहर सबसे ज्यादा चर्चित यहां की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की वजह से रहता है। इसका कुल क्षेत्रफल 603.4 स्क्वॉयर किमी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनता 1.84 करोड़ है। Read More
आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो लोग शिवसेना छोड़ना चाहते थे, वे चले गए, लेकिन जमीनी स्तर के शिवसैनिक उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का समर्थन करना जारी रखे हुए हैं। ...
महाराष्ट्र विधानसभा सचिव ने कुल 55 शिवसेना विधायकों में से 53 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें से 39 विधायक एकनाथ शिंदे के खेमे के और 14 विधायक उद्धव ठाकरे नीत गुट के हैं। ...
रेलवे ने बयान में कहा, हमने कार्नेक ब्रिज को नष्ट करने की अत्यावश्यकता के बारे में सूचित किया है। सड़क यातायात पर पड़ने वाले असर को देखते हुए यातायात विभाग की राय है कि हैनकॉक ब्रिज के खुलने के बाद कार्नेक ब्रिज को बंद करने की अनुमति दी जानी चाहिए। ...
Amravati pharmacist's killing: अदालत ने नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले अमरावती के एक केमिस्ट की हत्या के मामले में गिरफ्तार सात लोगों को 15 जुलाई तक राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया। ...
Maharashtra: शिंदे सेना और भाजपा के बीच फार्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिवसेना को हर तीन विधायकों पर एक मंत्रालय मिलेगा और बीजेपी को हर चार विधायकों के लिए एक पद मिलेगा। ...
Startup Vinny: राशन खंड में तुरंत सामान उपलब्ध कराने में ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, डंजो आदि कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है, वहीं विन्नी इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाली पहली उपहार लेनदेन कंपनी है। ...