ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनके मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं दी गयी। ...
सिलीगुड़ी के निकट सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुल के बीच का हिस्सा नहर में गिर गया। घटना के वक्त पुल से एक ट्रक गुजर रहा था जो पुल के टूटे हिस्से में फंस गया। ...
चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमलोग हड़ताल का विरोध नहीं कर रहे हैं और ना ही हम इसमें हिस्सा ले रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि तृणमूल नहीं चाहती कि इससे जनजीवन प्रभावित हो। ...
पुलिस ने कहा है कि जो शव मिला है, वह लापता लोगों में एक का हो सकता है। मृतक की पहचान प्रणब डे (24) के रूप में हुई है। वह मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला था। वह मेट्रो रेल परियोजना में श्रमिक के तौर पर काम कर रहा था। ...