देश के टॉप तीन मुख्यमंत्रियों में बीजेपी के एक भी नहीं, जानें केजरीवाल और ममता बनर्जी किस नंबर पर

By पल्लवी कुमारी | Published: September 5, 2018 08:48 PM2018-09-05T20:48:21+5:302018-09-05T20:48:21+5:30

यह सर्वे 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के बीच किया गया है। जिसमें 57 लाख लोग शामिल थे। सर्वे के लिए देश के 7536 कॉलेज छात्रों की राय ली गई।

I PAC Survey india top 3 cm but no one from BJP | देश के टॉप तीन मुख्यमंत्रियों में बीजेपी के एक भी नहीं, जानें केजरीवाल और ममता बनर्जी किस नंबर पर

देश के टॉप तीन मुख्यमंत्रियों में बीजेपी के एक भी नहीं, जानें केजरीवाल और ममता बनर्जी किस नंबर पर

नई दिल्ली, 05 सितंबर: पॉलिटिकल एडवाइजर ग्रुप I-PAC ने देश के टॉप मुख्यमंत्रियों के लिए सर्व किया है। सर्वे में देश के मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य का अंदाजा लगाए जाने की कोशिश की है। लेकिन सर्वे में जो एक बात सामने आई है, वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए सही नहीं है। वह भी तब जब छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान की विधानसभा चुनाव सिर पर है। यह सर्वे 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के बीच किया गया है। जिसमें 57 लाख लोग शामिल थे। सर्वे के लिए देश के 7536 कॉलेज छात्रों की राय ली गई।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नंबर एक पर

असल में इस सर्वे में जिन टॉप तीन मुख्यमंत्रियों का नाम सामने आए हैं, उसमें बीजेपी के एक भी मुख्यमंत्रियों के नाम नहीं हैं। यह सर्वे देश के 57 लाख लोगों पर किया गया है। सर्वे के मुताबिक देश के टॉप तीन सीएम में पहले नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं। वहीं तीसरे स्थान पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं। चौथे नंबर पर है बिहार के सीएम और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार। 

बीजेपी के लिए क्यों है ये चिंता का विषय 

देश के तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ये विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के नजरिए से काफी अहम साबित होंगे और ऐसे में इन तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस सर्वे में टॉप में जगह नहीं मिली है। जो बीजेपी के एक चिंता का विषय हो सकती है। 

2019 में ये मुद्दे होंगे 

सर्वे के रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में जो मुद्दे काफी अहम हैं, वो हैं महिला सुरक्षा, किसानों के मुद्दे और आर्थिक समानता। इसके बाद जो मुद्दे खास होंगे, उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता, सांप्रदायिक सद्भाव, क्षेत्रीय भाषाएं आदि शामिल है। 

सर्वे में हुआ रोचक खुलासा 

इस सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया कि उन गैर-राजनैतिक लोगों के बारे में बताइए, जिनको राजनीति में आना चाहिए। ऐसे में जिनका नाम सामने आया वह है,  आमिर खान, योग गुरु बाबा रामदेव, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, क्रिकेटर एमएस धोनी, सौरव गांगुली, पूर्व रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का नाम शामिल है। 
 

Web Title: I PAC Survey india top 3 cm but no one from BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे