ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि अब 28 अगस्त को राज्यव्यापी टोटल लॉकडाउन नहीं होगा। सिर्फ 20 अगस्त, 21 अगस्त, 27 अगस्त और 31 अगस्त को लॉकडाउन रहेगा। भाजपा ने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार कोरोना से लड़ने के लिए नहीं, राजनीतिक कारणों से कम्प्लीट लॉकडाउन ...
बंगाल में राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मनाने के दौरान लॉकडाउन के नियमों का हवाला देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने विवादित बयान दिया। ...
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह अयोध्या में भूमि पूजन के दिन लॉकडाउन लगाकर ‘‘हिन्दू भावनाओं का तिरस्कार कर रही है।’’ ...
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने राम मंदिर के शिलान्यास का स्वागत किया है। नेताओं ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि देश और उन्नति करेगा तथा लोग भगवान राम के आदर्शों का पालन करेंगे। ...
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, '' हम विप्लव मित्रा का स्वागत करके प्रसन्न हैं। ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को शहीद दिवस की रैली के दौरान पुराने नेताओं से पार्टी में वापस आने को कहा था। मित्रा ने उसी पर वापसी की है।'' ...