इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस तरह वो जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह के बाद चौथे ऐसे नेता बन गये हैं जो लगातार दो बार देश का प्रधानमंत्री बना है। ...
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को मिली हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे की चर्चा चल रही है। जानें कब-कब नेहरू-गांधी परिवार से बने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष... ...
गुरुवार को देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है और अभी तक मिले रुझान बता रहे हैं कि मोदी की कमान में भगवा पार्टी 17वीं लोकसभा में पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 272 के आंकड़े तक आसानी से पहुंच जाएगी। 2014 में हुए आम चुनाव में भाजपा ने लोकसभा की ...
जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे तीसरे पीएम बन गए हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व में लगातार दूसरी बार पार्टी को बहुमत दिलाया। ...
कुछ एग्जिट पोल में NDA को आसानी से 300 से ज्यादा सीटें जीतते हुए दिखाया गया। लोकसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 272 सीटें जरूरी हैं। देश में एग्जिट पोल की सटीकता का रिकॉर्ड मिश्रित रूप में रहा है लेकिन कभी-कभी वास्तविक परिणाम से यह उल्टा भी हो जाता ह ...
इंदिरा गांधी और पीएम नरेन्द्र मोदी की वायरल तस्वीर: तस्वीर को कई फेसबुक पेज और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर लिखा जा रहा है कि देखिए लीजिए कांग्रेस का विरोध करने वाले पीएम मोदी खुद कांग्रेस नेता और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ हैं। ...