EXIT POLLS 2019 में बीजेपी सरकार, क्या नरेंद्र मोदी तोड़ पाएंगे नेहरू-इंदिरा-राजीव का रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 20, 2019 02:44 PM2019-05-20T14:44:21+5:302019-05-20T14:56:45+5:30

कुछ एग्जिट पोल में NDA को आसानी से 300 से ज्यादा सीटें जीतते हुए दिखाया गया। लोकसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 272 सीटें जरूरी हैं। देश में एग्जिट पोल की सटीकता का रिकॉर्ड मिश्रित रूप में रहा है लेकिन कभी-कभी वास्तविक परिणाम से यह उल्टा भी हो जाता है।

bjp leads in EXIT POLLS 2019 will Narendra Modi break the Nehru Indira Rajiv record | EXIT POLLS 2019 में बीजेपी सरकार, क्या नरेंद्र मोदी तोड़ पाएंगे नेहरू-इंदिरा-राजीव का रिकॉर्ड

राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 1984 लोकसभा चुनाव में 414 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Highlightsजवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने तीन-तीन बार कांग्रेस को बहुमत दिलाया है।लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 282 सीटों पर जीत हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव 2019 में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की दूसरी पारी की भविष्यवाणी की गई है। नतीजे 23 मई को आएंगे। एक्जिट पोल में भाजपा को अपने बूते ही 300 सीटें मिलती दिख रही है। लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 282 सीटों पर जीत हासिल की थी।

कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी नीत एनडीए को आसानी से 330 से ज्यादा सीटें जीतते हुए दिखाया गया। लोकसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 272 सीटें जरूरी हैं। देश में एग्जिट पोल की सटीकता का रिकॉर्ड मिश्रित रूप में रहा है लेकिन कभी-कभी वास्तविक परिणाम से यह उल्टा भी हो जाता है। एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने दावा किया है कि हम निश्चित तौर पर अपने दम पर ही 300 सीटें हासिल करने वाले हैं। 

क्या टूटेगा नेहरू-इंदिरा-राजीव का रिकॉर्ड

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अब तक तीन बार कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत दिलाई है। तीनों बार कांग्रेस ने 360 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तीन बार कांग्रेस पार्टी को 280 से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाई है। दो बार कांग्रेस को उनके नेतृत्व में 350 से ज्यादा सीटें मिली है। वहीं भारत के संसदीय इतिहास सिर्फ एक बार कोई पार्टी 400 पार पहुंची है। 1984 में इंदिरा गांधी के हत्या के बाद हुए चुनाव में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 414 सीटों पर जीत हासिल की थी।

 

कुछ एग्जिट पोल्स में एनडीए 330 पार

न्यूज 18 के एग्जिट पोल में एनडीए को 336, इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्व में एनडीए को 339 से 365 और न्यूज 24-चाणक्या के पोल में एनडीए को 350 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए में बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू, केंद्र सरकार में शामिल लोजपा और महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी सीटें शिवेसना भी शामिल है। इसके अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियां शामिल है। अगर इन पार्टियों को कुल मिलाकर 35 या उससे कम सीटें मिली तभी बीजेपी अपने दम पर 300 सीट ला सकती है।

Lok Sabha Election Exit Polls 2019 के नतीजे-

 चैनल-एजेंसीबीजेपी+ (NDA)कांग्रेस+  (UPA)अन्य
1टाइम्स नाउ- VMR30614294
2एबीपी न्यूज़ - एसी नील्सन267127148
3रिपब्लिक टीवी-C voter 287128127
4रिपब्लिक भारत - जन की बात305124113
5न्यूज नेशन282-292118-126130-138
6इंडिया न्यूज़298118126
7News 18- IPSOS33682124
8सुदर्शन न्यूज़313121108
9इंडिया टीवी - CNX300120122
10न्यूज 24-टुडे चाणक्य3509597
11इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया339-36577-10879-111
12The Neta-News X242164136

Web Title: bjp leads in EXIT POLLS 2019 will Narendra Modi break the Nehru Indira Rajiv record