Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
मायावती ने कहा, जनता को इस चुनावी साल में इसके प्रति गंभीर होना चाहिए, वरना भाजपा की संघ तुष्टीकरण की नीतियां तथा इनका संकीर्ण राष्ट्रवाद देश के बहुजनों के आरक्षण को निष्क्रिय व निष्प्रभावी बना देगा। ...
2019 में जब कांग्रेस ने देखा कि उसने कर्नाटक, छत्तीसगढ़, म.प्र. और राजस्थान में भाजपा को सरकार बनाने से रोक दिया है, तो उसे लगा कि वह अकेले ही मोदी को हरा सकती है। इस मुगालते के कारण विपक्षी एकता की कोशिश ही नहीं की गई। ...
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने पेड़ों की अवैध कटाई के कथित आरोप में भाई की गिरफ्तारी के बाद सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ आक्रमक रवैया अख्तियार करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाया है। ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा ने लखनऊ में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को जमीन पर शत-प्रतिशत लागू करने के लिए काम कर रहे हैं। ...
भोपाल: IAS Officers Transferred In MP मप्र सरकार ने कई आईएएस आधिकारियों के तबादले कर दिए। संदीप यादव होंगे जनसंपर्क विभाग के सचिव तथा आयुक्त नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है। ...
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच रस्साकशी के खबरों के बीच कहा कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) अच्छा प्रदर्शन करेगी। ...