Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले राजनेताओं के दलबदल का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह मतदान की तारीखें घोषित होने और उम्मीदवारों के नाम तय होने के साथ तेज हो गया है। ...
Rajsamand Lok Sabha seat: कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए तमाम जनकल्याणकारी कार्यों के बावजूद पिछले साल विधानसभा चुनाव के नतीजे अनुकूल नहीं रहे और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। ...
कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी कहल मचा हुआ है। हालात यह है कि आम चुनाव को लेकर कर्नाटक में मजूबत कांग्रेस का किला कभी भी दरक सकता है। ...
कांग्रेस के संजय निरुपम उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद इस कदर गुस्से में हैं कि उन्होंने कांग्रेस आलाकामान को ही चुनौती दे ही है। ...
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव उस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर चला गया, जब विपक्षी दलों के निशाने पर रहने वाले वरुण गांधी पर अचानक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मेहरबान दिखाई दे रही है। ...
आर सुधा को तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में मयिलादुथुराई सीट उसकी सहयोगी डीएमके के पास थी। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर इससे पहले तीन बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं। ...