Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने बीते सोमवार को चुनाव आयोग का रुख किया, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को देश की सभी समस्याओं की जननी कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, "लोगों के मुद्दों को हल करना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश की सभी समस्याओं की जननी है।" ...
मध्य प्रदेश में बीजेपी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा के दो लाख सदस्यता अभियान के दावों पर सवाल खड़े किए तो, बीजेपी सूची लेकर खड़ी हो गई। ...
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है कि ओडिशा में नंबर 1 आएगी और तेलंगाना में पहले या दूसरे पर रहेंगे। इसके साथ चुनाव में विरोधियों को भाजपा कड़ी टक्कर देने जा रही है। ...
मध्य प्रदेश के बालाघाट सिवनी में चुनावी सभा में राहुल गांधी ने आदिवासियों को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। राहुल गांधी ने वन अधिकार कानून से लेकर कांग्रेस के मेनिफेस्टो की भी बात आदिवासियों के बीच रखी।। ...
Mandi Lok Sabha Election: मंडी लोकसभा से बीजेपी ने अभिनेत्री कंगना रन्नौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। कंगना लगातार मंडी लोकसभा में प्रचार-प्रसार कर रही हैं। ...
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया और उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। ...