Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Mallikarjun Kharge On Narendra Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा। खड़गे ने पीएम के उस बयान का जवाब दिया ...
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक सार्वजनिक बैठक में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उच्च कर लगाने की योजना बना रही है और नहीं चाहती कि लोग अपनी मेहनत से कमाई गई संपत्ति अपने बच्चों को सौंपें। ...
चुल्लू-भर पानी में तो तब भी डूब मरने को जी चाहता है जब हमारे नेता 'निर्विरोध' के अर्थ को सिर के बल खड़ा कर देते हैं। नेताओं के निर्विरोध निर्वाचित होने से बढ़कर आदर्श स्थिति तो लोकतंत्र में और कोई हो ही नहीं सकती। ...
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के आरोपों की निंदा की क्योंकि उन्होंने टिप्पणी की थी कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के संदर्भ में उनकी मां सोनिया गांधी ने अपने "मंगलसूत्र" का बलिदान दिया था। ...
कांग्रेस के नेताओं की सत्ता में आने पर सीएए को रद्द करने संबंधी टिप्पणी पर शाह ने कहा, "न तो कांग्रेस और न ही ममता बनर्जी सीएए को छूने की हिम्मत कर सकती हैं।" ...
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि लगातार पांच जीत के बावजूद, चौधरी बहरामपुर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनाए रखने में विफल रहे हैं। पार्टी न केवल विधानसभा चुनावों में पिछड़ गई बल्कि पिछले पंचायत और निकाय चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। ...
Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री द्वारा ऐसी बात कहे जाने पर अफसोस जताते हुए जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''हमारा इस्लाम और अल्लाह हमें सबके साथ मिलकर चलना सिखाता है। ...