Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Gujarat local body elections: मार्च 2021 में हुए पिछले चुनावों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने शहर में सात सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार उसे एक भी सीट नहीं मिली। ...
Gujarat local body elections: गुजरात में रविवार को अहमदाबाद सहित 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। ...
Gujarat Election Result 2026 Live Updates:15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों की 9,200 सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 4.18 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं ने भाग लिया था। ...
Gujarat Local Body Election Result 2026: अहमदाबाद में पार्टी ने 192 में से 158 सीटें जीतीं, जबकि सूरत में उसने 115 सीटें अपने नाम कीं, जिससे आम आदमी पार्टी को 4 और कांग्रेस को 1 सीट मिली। ...
Gujarat Local Body Election 2026 Results: भाजपा ने 64 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली है और इस समय तक अन्य की सीटों के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। ...
Gujarat Local Body Election Result 2026 LIVE: 2021 के चुनावों में कांग्रेस अमराईवाड़ी की चार सीटों में से केवल एक सीट जीतने में कामयाब रही थी, जबकि भाजपा ने बाकी तीन सीटें जीती थीं। ...
Aizawl Municipal Corporation Election Results LIVE: आइजोल नगर निगम (एएमसी) के लिए हुए चुनाव में डाले गए मतों की गिनती सोमवार को शुरू हुई और अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) आगे चल रही है। ...