Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने एक खाद्य प्रसंस्करण परियोजना में अनियमितताओं के "झूठे" आरोपों के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ...
ईसाई ध्यान केंद्र के यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में, भावुक एलिजाबेथ को यह स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि वह अनिल एंटनी को भाजपा से मिले निमंत्रण के बारे में बहुत पहले से जानती थीं। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में लोकसभा व विधानसभाओं में महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने से पहले नयी जनगणना व नए परिसीमन की जरूरत नहीं है। ...
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए बैलट पेपर से 2024 के चुनाव कराने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी के भरोसे इतनी कीमती लोकतंत्र प्रक्रिया को नहीं छोड़ा जा सकता है। ...
हरिद्वार के चेतन ज्योति आश्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जो लोग सनातन के खिलाफ बोलते हैं, वे रावण के वंशज हैं, उनका विनाश निश्चित है। ...