Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने संसद में डिजिटल पेमेंट का मजाक उड़ाते हुए कहा था, "आप लोग गांव जाइये और 10 रूपये की सब्ज़ी खरीदिये, वहां बिना मशीन, वाई-फाई, इंटरनेट के कैसे पेमेंट कर पाओगे।" ...
भोपाल: एमपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी नई टीम नहीं बनाएंगे। बल्कि पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ की टीम के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करेंगे । जिसको लेकर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, प्रभारी, सह प्रभारी, मीडिया, सोशल मीडिया के पदाधिकारी ...
जाट महासंघ के स्वयंसेवकों ने हरियाणा में इस कृत्य के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय के पास मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका। जाट महासभा के सदस्य विनोद सहरावत ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व नारायण सिंह सहरावत और सुखचैन ने कि ...
भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण में लाड़ली बहना योजना का उल्लेख नहीं, विपक्ष ने की टोकाटाकी। मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत साढ़े नौ वर्षों में भारत में सेवक सरकार के युग का प्रारंभ हुआ है। ...
असम विधानसभा के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नुमल मोमिन ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर हमला करते हुए कहा कि गठबंधन के सहयोगी केवल भ्रष्टाचार करने के लिए केंद्र में सरकार बनाना चाहते हैं। ...