गुजरात भारत का एक बेहद अहम प्रदेश है। गुजरात का इतिहास करीब 2000 वर्ष ईसा पूर्व माना जाता है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण मथुरा छोड़कर सौराष्ट्र के पश्चिमी तट पर जा बसे, जो द्वारिका यानी प्रवेशद्वार कहलाया। इसके अलावा मौर्य, गुप्त, गुर्जर प्रतिहार, चालुक्य (सोलंकी) राजाओं का यहां शासन रहा। यहीं पर महमूद गजनवी की लूटपाट मचाई। अरब सागर से सटा यह राज्य भारत में कारोबार की दृष्टि बेहद अहम है। उत्तर भारत के कई राज्यों के लोग गुजरात में कमाई के लिए जाते रहे हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से आते हैं। वे पहले गुजरात के सीएम रहे हैं। उन्होंने भारत के विकास के लिए गुजरात मॉडल का उदाहरण दिया था। वर्तमान में विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। Read More
गुजरात हाई कोर्ट ने इससे पहले शनिवार को कहा था कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल की हालत दयनीय और ‘कालकोठरी’ जैसी है। कोर्ट ने कहा कि इसे एशिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में शामिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए। ...
अन्न-जल ग्रहण किये बिना जीवित रहने का दावा करने वाले योगी प्रह्लाद जानी उर्फ चुनरीवाला माताजी का मंगलवार सुबह गुजरात के गांधीनगर जिले में 90 साल की उम्र में निधन हो गया। ...
विभाग ने कहा कि गुजरात में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित जिला अहमदाबाद में सोमवार को संक्रमण के 310 नये मामले सामने आये और 25 मरीजों की मौत भी हुई है। ...
गुजरात देश में कोरोना महामारी से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में महाराष्ट्र के बाद गुजरात दूसरे नंबर पर है। ...
एटीएस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, लूट, हत्या का प्रयास और फिरौती के मामलों में वांछित अपराधी बाबू सोलंकी को गांधीनगर में अदलाज के पास से गिरफ्तार किया गया। वह मेहसाणा जाने की फिराक में था। ...
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अहमदाबाद के विभिन्न अस्पतालों में शनिवार को कोविड-19 से 24 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अहमदाबाद में संक्रमण से अब तक 669 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ...