गौतम अडानी (गौतम अदाणी) भारतीय कारोबारी हैं। गौतम अडानी अडानी बहुराष्ट्रीय समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। उन्हें एशिया के सबसे अमीर काराबारियों में शुमार किया जाता है। अडानी समूह की स्थापना जुलाई, 1988 में हुई। अडानी समूह का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है। अडानी समूह बंदरगाह प्रबंधन, विद्युत ऊर्जा, हरित ऊर्जा, खनन, हवाईअड्डा प्रबंधन, प्राकृतिक गैस, खाद्य प्रसंस्करण और आधारभूत संरचना के विकास इत्यादि से जुड़े कारोबार करता है। Read More
अडानी ग्रुप मामले में संसद में गुरुवार को विपक्ष ने जबर्दस्त हंगामा और नारेबाजी की। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मामले में बाद में पीएम नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी पर भी तंज कसा। उन्होंने अडानी ग्रुप के कथित चीनी लिंक पर भी सवाल उठाए। ...
अडानी समूह की अडानी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। ...
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। ...
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा, “पिछले हफ्ते कंपनी के शेयर में काफी उतार चढ़ाव के बावजूद एफपीओ मंगलवार को सफलतापूर्वक बंद हुआ। कंपनी और उसके कारोबार के प्रति आपका भरोसा हमारा विश्वास बढ़ाने वाला है जिसके लिए हम आपके आभारी हैं ...