जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
हिमाचल में तबाही का मंजर देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई स्थानीय लोगों ने तबाही का वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। घर ताश के पत्ते की तरह गिर रहे हैं और गाड़ियां तिनके की तरह बह रही हैं। ...
Bihar Rain flood Updates: उत्तर और पूर्व बिहार के लोग लगातार बाढ़ की त्रासदी झेलते आ रहे हैं। ये लोग गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, भुतही बलान, कमला बलान नदी सहित कई नदियों के कटाव में अपना घर बार पहले ही गंवा चुके हैं। ...
उत्तर भारत के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश हुई और नदियों में उफान के कारण कारों के बह जाने की भयावह तस्वीरें अभी भी हमारे दिमाग में ताजा हैं। यदि भारी बारिश के दौरान आपकी कार क्षतिग्रस्त हो जाती है या नष्ट हो जाती है, तो यहां आपको यह जानने की जरूरत ...
पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 2,13,679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। भारी बारिश और हथिनिकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी चेतावनी स्तर को पार कर गयी ...
बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि हालात भयावह होने के आसार नहीं हैं लेकिन सरकार की तैयारी पूरी है। केजरीवाल ने कहा कि अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार करती है, तो हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे। ...
बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया गया है। नदी के तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक और आगाह करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी तैनात किया गया है। ...