जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73 वें सत्र की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने भारत के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में बाढ़ से मची तबाही पर दुख जताया और भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त की।एस्पिनोसा की प्रवक्ता मोनिका ग्रेले ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत के दक्षि ...
Karnataka flood: राहत शिविरों में रह रही महिलाओं ने इन जवानों की आरती उतारी, राखी बांधी और टीका किया। एक महिला ने रूंधे हुये गले से कहा, ‘‘भगवान तुम्हारा भला करे। वह तुम्हें और तुम्हारे परिवार को सुखी और संपन्न बनाए।’’ ...
सरकार के अनुसार सुबह नौ बजे मिली ताजा आधिकारिक जानकारी के अनुसार आठ अगस्त से लेकर अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 88 लोगों की जान गई है, आंकड़े के बढ़ने की आशंका है, जहां 40 लोग अब भी लापता हैं। ...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य में आयी बाढ़ और भूस्खलन में अपना घर गंवाने वाले लोगों को पुनर्निर्माण कार्य के लिये सोमवार को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पर सरकारी अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद कलपेट्टा में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को इन राज्यों के लोगों पर ध्यान देने और व्यापक पैमाने ...
मौसम विभाग के मुताबिक मयूरभंज, सोनेपुर, क्योंझर, बलांगीर, बारागढ़, कालाहांडी, कंधमाल, रायगड़, नयागढ और पुरी जिलों सहित राज्य के विभिन्न हिस्से में मंगलवार को भारी बारिश होने की आशंका है। ...
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आरोप लगाए कि कुमारस्वामी अपने नजदीकी अधिकारियों को बचाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा कि कुमारस्वामी ऐसे वक्त में राजनीति कर रहे हैं जब बाढ़ के कारण लोग समस् ...