जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू क्षेत्र के कठुआ और सांबा जिले अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हैं। ...
सात साल का मासूम रेयांश अपनी मां साक्षी और पिता राकेश के साथ अपने ननिहाल जा रहा था कि छोटी पुलिया के पास तेज बहाव के कारण वह अपनी मां केे साथ चम्बल में बह गया। तभी से दोनों की तलाश जारी थी। ...
सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक भारी बारिश के कारण 35 लोगों की प्रदेश में मौत हो चुकी है और प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने गुजरात के गांधीनगर एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा है। ...
मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को ‘ऑरेन्ज अलर्ट’ जारी करते हुए राज्य में भारी बारिश के प्रति चेताया था। साथ ही ‘रेड वॉर्निंग’ जारी करते हुए कांगड़ा सहित कई जिलों में शनिवार और रविवार को अत्यधिक तेज बारिश की पूर्वसूचना दी थी। ...
मौसम विभाग ने यह चेतावनी इसलिए जारी की है ताकि लोग भयंकर या खतरनाक मौसम से पहले सतर्क हो जाएं क्योंकि ऐसे मौसम से भारी नुकसान, व्यवधान और जान को खतरे की आशंका होती है। ...
केरल में सात और शव मिलने तथा राजस्थान में पांच व्यक्तियों की जान जाने के साथ ही पांच बाढ़ प्रभावित राज्यों में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 241 हो गयी। वैसे बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित केरल के कई हिस्सों में पानी घटने लगा है। ...
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘स्पष्टीकरण : मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि देने वाले दानदाताओं के नाम पर गांवों का नहीं बल्कि बस्तियों का नाम रखा जाएगा।’’ ...
केरल में निर्बाध रूप से जारी बारिश के बाद सूरज के निकलने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में गुरूवार को कुछ राहत मिली और कई निचले इलाकों से पानी कम हो गया जिससे राज्य में स्थिति सामान्य होनी शुरू हो गयी है । ...