बाढ़ से हाहाकार: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में 225 लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने शोक जताया

By भाषा | Published: August 14, 2019 09:11 AM2019-08-14T09:11:42+5:302019-08-14T09:11:42+5:30

Floods LIVE Updates: Red Alert in Kerala, Death Toll Rises to 225 | बाढ़ से हाहाकार: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में 225 लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने शोक जताया

बाढ़ से हाहाकार: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में 225 लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने शोक जताया

Highlightsदक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक तथा पश्चिमी राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में अब तक 225 लोगों की मौत हो चुकी है बाढ़ से अकेले केरल में 91 लोग मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73 वें सत्र की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने भारत के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में बाढ़ से मची तबाही पर दुख जताया और भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

एस्पिनोसा की प्रवक्ता मोनिका ग्रेले ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में आई बाढ़ से 140 लोगों की मौत और लाखों की संख्या में लोगों के विस्थापित होने पर जनता और भारत सरकार के प्रति संवदेनाएं जतायी।’’

प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ने इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई है।

दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक तथा पश्चिमी राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में अब तक 225 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से अकेले केरल में 91 लोग मारे गए हैं। 

Web Title: Floods LIVE Updates: Red Alert in Kerala, Death Toll Rises to 225

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Floodबाढ़