तेज बारिश के कारण ओडिशा में बाढ़ का खतरा, जारी की गई चेतावनी

By भाषा | Published: August 13, 2019 05:16 AM2019-08-13T05:16:32+5:302019-08-13T05:16:32+5:30

मौसम विभाग के मुताबिक मयूरभंज, सोनेपुर, क्योंझर, बलांगीर, बारागढ़, कालाहांडी, कंधमाल, रायगड़, नयागढ और पुरी जिलों सहित राज्य के विभिन्न हिस्से में मंगलवार को भारी बारिश होने की आशंका है।

Heavy Rain Alert and flood for Odisha | तेज बारिश के कारण ओडिशा में बाढ़ का खतरा, जारी की गई चेतावनी

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsबंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से आगामी तीन दिनों में और बारिश होने का पूर्वानुमान है।राज्य सरकार ने बाढ़ की आशंका देखते हुए हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन से तैयारी करने को कहा है।

ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कालाहांडी जिले में मकान की दीवार गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी और उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गयी। पिछले सप्ताह से ही राज्य में मूसलाधार बारिश में चार लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण और पश्चिम ओडिशा के नौ जिले प्रभावित हुए हैं।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से आगामी तीन दिनों में और बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य सरकार ने बाढ़ की आशंका देखते हुए हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन से तैयारी करने को कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मयूरभंज, सोनेपुर, क्योंझर, बलांगीर, बारागढ़, कालाहांडी, कंधमाल, रायगड़, नयागढ और पुरी जिलों सहित राज्य के विभिन्न हिस्से में मंगलवार को भारी बारिश होने की आशंका है।

भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कंधमाल में भी अतिवृष्टि का पूर्वानुमान जताया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण हीराकुंड बांध के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए भी चेतावनी जारी की गयी है।

Web Title: Heavy Rain Alert and flood for Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे