धर्मेंद्र बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपर स्टार हैं। हर तरह के रोल उन्होंने पर्दे पर निभाए हैं।रोल चाहे फिल्म सत्यकाम के सीधे सादे ईमानदार हीरो का हो, फिल्म शोले के एक्शन हीरो का हो या फिर फिल्म चुपके चुपके के कॉमेडियन हीरो का, सभी को सफलता पूर्वक निभा कर दिखा देने वाले धर्मेंद्र सिंह देओल अभिनय प्रतिभा के धनी कलाकार हैं। फिल्म अनपढ़ (1962), बंदिनी (1963) तथा सूरत और सीरत (1963) से लोगों ने उन्हें जाना, पर स्टार बने ओ.पी. रल्हन की फिल्म फूल और पत्थर (1966) से। धर्मेंद्र ने200 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है, कुछ अविस्मरणीय फिल्में हैं अनुपमा, मँझली दीदी, सत्यकाम, शोले, चुपके चुपके आदि। वह आज भी बॉलीवुड में अपने अभिनय का छाप छोड़ रहे हैं। Read More
यमला पगला दीवाना सीरीज की ये तीसरी फिल्म है जिसका डायरेक्शन नवनीत सिंह ने किया है।इस फिल्म का बजट 30 करोड़ है। फिल्म को भारत में 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। ...
बाप-बेटे की जोड़ी ने अब तक कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। यमला पगला दीवाना में धर्मेन्द्र वकील की भूमिका में नजर आएंगे। ...