बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार निधन, शोक में डूबे अभिनेता धर्मेंद्र

By भाषा | Published: May 6, 2018 06:01 PM2018-05-06T18:01:12+5:302018-05-06T18:01:12+5:30

उन्होंने 1960 में धर्मेंद्र को ‘ दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से रुपहले पर्दे से रू - ब - रू कराया था। 

Bollywood legend Arjun Hingorani dies at 92 | बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार निधन, शोक में डूबे अभिनेता धर्मेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार निधन, शोक में डूबे अभिनेता धर्मेंद्र

मुंबई , 6 मई: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार अर्जुन हिंगोरानी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 1960 में धर्मेंद्र को ‘ दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से रुपहले पर्दे से रू - ब - रू कराया था। 

निर्देशक निर्माता ने कल उत्तर प्रदेश के वृंदावन में अंतिम सांस ली। चैम्बर ऑफ फिल्म जर्नलिस्ट्स के उपाध्यक्ष अतुल मोहन ने एक बयान में बताया , ‘‘ अर्जुन हिंगोरानी शांति से हमें छोड़कर चले गए। ’’ 

बयान के मुताबिक , फिल्मकार का अंतिम संस्कार वृंदावन धाम में किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि मुंबई में भी एक प्रार्थना सभा होगी। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर हिंगोरानी के निधन पर दुख जताया। 


उन्होंने कहा , ‘‘ अर्जुन हिंगोरानी ने मुंबई में मेरे कंधे पर हाथ रखा था। वह हमें हमेशा के लिए छोड़ गए हैं ... मैं बहुत दुखी हूं ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ’’  उन्होंने और धमेंद्र ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। 

Web Title: Bollywood legend Arjun Hingorani dies at 92

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे