Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
साल 2018 में हुए चुनावों में जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में दिखी थी। सबसे कम सीटें होने के बाद भी एच.डी कुमारस्वामी को कांग्रेस को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा। हालांकि इस बार मामला अलग है। कांग्रेस अपने दम पर बहुमत लाती दिख रही है और कुमारस्वामी की अहमियत ...
कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट पर मिले शुरुआती रुझानों में भाजपा के महेश तेंगिनाका ने कांग्रेस के जगदीश शेट्टार से काफी अच्छी बढ़त बना ली है। अब तक के मिली जानकारी के अनुसार महेश तेंगिनाका को 33005 वोट मिले हैं, जबकि शेट्टर को 19170 वोट मिले है ...
एआईसीसी के दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाते नजर आए। इनमें एक कार्यकर्ता 'बजरंगबली' के गेट अप में भी दिखाई दिया ...
शिमला में प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रियंका की पूजा-अर्चना करते तस्वीर भी शेयर की गई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शुक्रवार शाम शिमला पहुं ...
विधायकों को बेंगलुरु ले जाने के लिए राज्य के दूर-दराज के इलाकों में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं और इस कवायद के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। ...