Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
झांसी नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य ने 79,533 से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया है। झांसी में कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद बबलू दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर बसपा भगवानदास फुले व चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत् ...
Karnataka Election Result 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधामंत्री मोदी को भाजपा की हार का जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव में अपने आपको आगे रखकर जनता से वोट मांगा था। इसलिए यह मोदी की हार है। ...
बता दें कि इस चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी. के. शिवकुमार तथा जद (एस) के एच. डी. कुमारस्वामी सहित कई अन्य बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ...
कांग्रेस की पूर्व नेता और उद्धव सेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजरंग बली के मुद्दे का हवाला दिया और टिप्पणी की कि यहां तक कि बजरंग बली ने भी कर्नाटक में मोदीजी के अभियान को ठुकरा दिया। ...
कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर देश के तमाम सियासी गलियारों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में पप्पू यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि सच्चाई की कर्नाटक स्टोरी ने नफ़रती झूठी केरला स्टोरी का कचूमर निकाल दिया है। ...