Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Karnataka Election Results 2023: रुझानों में जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सी. पी. योगेश्वर से 93 मतों से आगे हैं। ...
जगदीश शेट्टार ने खुलकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या 4 बार के सीएम और 2 बार के पीएम मोदी 2024 के बाद राजनीति से रिटायर हो जाएंगे। ...
Jharsuguda assembly seat by-election: ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। ...
13 मई को वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। 13 मई की सुबह 8 बजे जब मतगणना शुरू हुई उसके बाद से ही कांग्रेस उत्साहित है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों से बेंगलुरु पहुंचने को कहा ह ...