Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Chhattisgarh assembly polls: मुख्यमंत्री बघेल ने यह घोषणा सक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के नामांकन दाखिल करने के दौरान एक सभा में की। ...
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल ने राय ने दिल्ली में बढ़ती प्रदूषण व ग्रेप के दूसरे चरण को लेकर 23 अक्टूबर को अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। ...
कांग्रेस पार्टी के भीतर विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भारी असंतोष नजर आ रहा है। सूबे में कई जगहों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बगावती सुर उठाते नजर आ रहे हैं। ...
लिस्ट में गोविंद राम मेघवाल खाजूवाला से, प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से, परसादी लाल मीना लोलसोट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा है। ...
अखिलेश यादव ने पीडीए शब्द का दोबारा जिक्र कर कांग्रेस और आम चुनावों के लिए बने 'इंडिया' गठबंधन में संशय की स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया है कि पार्टी इसी रणनीति के तहत लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ...
शिवकुमार की प्रतिक्रिया विधानसभा के मुख्य सचेतक अशोक पट्टाना की "ढाई साल बाद कैबिनेट फेरबदल" के बारे में हालिया टिप्पणियों और मंत्री सतीश जराकीहोली की टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में आई है। ...
कर्नाटक परिवहन विभाग में ड्राइवर, कंडक्टर और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए कर्नाटक सरकार ने चार परिहवन निगमों (आरटीसी) को मंजूरी दे दी है। ...
पुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुणे ग्रामीण कार्यालाय विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना किन कारणों के चलते हुई है। इसकी जानकारी की प्रतीक्षा की जा रह ...