Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रशांत बांब के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ...
मराठा आरक्षण आंदोलन में नया मोड़ आ गया है। अब नेताओं की संपत्तियों को निशाना बनाकर हिंसा और आगजनी की कई घटनाओं के बाद सोमवार शाम को बीड जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 39वीं पुण्य तिथि पर याद करते हुए कहा कि वह उनकी ताकत का स्रोत थीं। ...
नेहरूजी की गांधीजी और सरदार पटेल से पहली मुलाकात 1916 में लखनऊ कांग्रेस अधिवेशन में हुई थी, जिसमें लोकमान्य तिलक समेत उस दौर के सारे दिग्गज नायक पधारे थे और कांग्रेस में एकता का एक नया दौर दिखा था। तब से आखिरी सांस तक उनका रिश्ता बना रहा। ...
सरदाल वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के मौके पर देश के कोने-कोने में लोग इस दिन अपने अंदाज से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस क्रम में हम भी आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों से रूबरू कराने जा रहे हैं। ...
जवाहरलाल नेहरू साल 1934 में कमला नेहरू के साथ शांतिनिकेतन पहुंचे। वहां उन्होंने गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की देखरेख में चल रहे इस स्कूल को देखा और निश्चय किया कि बेटी इंदिरा की शिक्षा और संस्कार के लिए शांतिनिकेतन से अच्छा कोई स्कूल नहीं है। ...
तेलंगाना में सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता ने लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया और सत्ता में वापसी के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है। ...
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा ने राज्य को कर्ज के सागर में धकेल दिया है, जहां पैदा होने वाले प्रत्येक बच्चे पर 40,000 रुपये का कर्ज होगा। ...