लगातार दूसरे मैच में 0 पर आउट विराट कोहली?, 2022 के बाद 2026?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में तिलक वर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 166 रन ही बनाने दिए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 10, 2026 21:54 IST2026-05-10T21:48:11+5:302026-05-10T21:54:31+5:30

Virat Kohli second instance scored 0 in successive IPL innings First was in the 2022 season against LSG & SRH | लगातार दूसरे मैच में 0 पर आउट विराट कोहली?, 2022 के बाद 2026?

file photo

googleNewsNext
Highlights2022 सीजन में एलएसजी और एसआरएच के खिलाफ हुआ था।तिलक ने 42 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

रायपुर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने भुवनेश्वर कुमार (23 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में तिलक वर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 166 रन ही बनाने दिए। तिलक ने 42 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा नमन धीर ने 47 रन और रोहित शर्मा ने 10 गेंद में 22 रन बनाए। यह दूसरा मौका है, जब विराट कोहली लगातार दो आईपीएल पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले ऐसा 2022 सीजन में एलएसजी और एसआरएच के खिलाफ हुआ था।

आईपीएल में कोहली बनाम दीपक चाहर-

पारी: 11

रन: 80

गेंद: 60

आउट: 2

स्ट्राइक रेट: 133.3।

आईपीएल 2026 के पहले ओवर में दीपक चाहर

ओवर: 5.0

रन: 70

विकेट: 2।

Open in app