Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
एक्स पोस्ट पर शनिवार को नेहवाल ने गायत्री के खिलाफ की गई लैंगिक टिप्पणी के लिए कर्नाटक के राजनेता की आलोचना की और कहा कि ऐसे बयान कांग्रेस पार्टी के नारे "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" के बिल्कुल विपरीत हैं। ...
Bihar LS polls 2024 RJD SEE LIST: हाजीपुर से शिवचंद्र राम, बक्सर से सुधाकर सिंह, शिवहर से रामा सिंह, मुंगेर से अनीता देवी, बांका से जय प्रकाश नारायण यादव और सुपौल से चंद्रहांस चौपाल के नाम तय है। ...
Bihar LS polls 2024 congress list: मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी और महाराजगंज से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम की चर्चा भी की जा रही है। ...
LS polls 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। ...
Lok Sabha Elections Bihar LS polls 2024: बिहार में 40 लोकसभा सीटों में एनडीए हुई सीट बंटवारे के अनुसार भाजपा 17, जदयू 16, लोजपा(रा) 5, हम 1 और रालोमो 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। ...
Bihar LS polls 2024: पप्पू यादव ने कहा कि उनका सपना बिहार के सभी 40 सीट पर कांग्रेस का झंडा बुलंद करना है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना है। ...
ADR REPORT LS polls 2024: रिपोर्ट के अनुसार, आपराधिक मामलों वाले निवर्तमान सांसदों में 29 प्रतिशत के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, साम्प्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देना, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप शामिल ह ...
Bihar LS polls 2024: सीटों की घोषणा के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय के साथ ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, सांसद मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित कई नेता मौजूद रहे। ...