ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'वोट चोरी हुई', EVM और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

By संदीप दाहिमा | Updated: May 5, 2026 16:47 IST2026-05-05T16:35:40+5:302026-05-05T16:47:46+5:30

Mamata Banerjee Allegation: कोलकाता, पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "बंगाल में यह (वोट चोरी) और ज्यादा हुआ क्योंकि हमने बहुत कड़ी लड़ाई लड़ी। हमारी लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा के साथ नहीं थी, हमारी लड़ाई भाजपा के साथ थी।

Mamata Banerjee Allegation Vote Theft Evm Election Process Bengal | ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'वोट चोरी हुई', EVM और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'वोट चोरी हुई', EVM और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

HighlightsBengal Politics: ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- हमें मतदान केंद्र में नहीं जाने दियाWest Bengal Election: ममता बनर्जी बोलीं- चुनाव में गड़बड़ी, कार्यकर्ताओं को किया गया टॉर्चर

Mamata Banerjee Allegation: कोलकाता, पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "बंगाल में यह (वोट चोरी) और ज्यादा हुआ क्योंकि हमने बहुत कड़ी लड़ाई लड़ी। हमारी लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा के साथ नहीं थी, हमारी लड़ाई भाजपा के साथ थी। अगर चुनाव आयोग बिक जाए, न्यायपालिका से न्याय न मिले, इतने लोगों को SIR के नाम पर निकाल दिया जाए, अधिकारी एक तरफा काम करें... आप मुझे बताएं कि EVM मशीन में मतदान के बाद भी चार्ज 90-95 कैसे रहा जो 40 से नीचे होता है?... उन्होंने मतदान केंद्र में मुझे जाने नहीं दिया, उन्होंने केंद्रीय बलों और चुनाव अधिकारियों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं को टॉर्चर किया... धक्का मारते मारते मुझे बाहर निकाला गया, हमारे एजेंट को मारा गया..."

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फ़ोन किया। INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मज़बूत रहेगी। अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएँ। तो, वह कल आएँगे। एक-एक करके सब आएँगे। मेरा लक्ष्य बहुत साफ़ है। मैं INDIA गठबंधन को मज़बूत करूँगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूँ। इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूँ। मैं अब एक आज़ाद पंछी हूँ। मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूँ। लेकिन अब, मैं एक आज़ाद पंछी हूँ..."

English summary :
In Kolkata, Mamata Banerjee leveled serious allegations regarding the electoral process. She alleged that votes were stolen and raised questions concerning the role of EVMs and officials; read her full statement here.


Web Title: Mamata Banerjee Allegation Vote Theft Evm Election Process Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे