Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर कोई बीजेपी को सत्ता में वापस लाने की कोशिश करेगा तो यह दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीबों और किसानों के साथ धोखा होगा। ...
Congress leader Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान बदलने की बात करने वाले लोगों को अपनी पार्टी से निलंबित क्यों नहीं कर देते हैं। ...
विकास तो हमने खूब किया, परंतु पुरानी धूल झाड़ने के चक्कर में कहीं हमने उन मानवीय सद्गुणों को तो डस्टबिन में नहीं डाल दिया है, जिसके अभाव में अमृत भी विष बन जाता है! ...
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में सीट बंटवारा समझौते के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस क्रमश: 4-3 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि भाजपा सभी सीट पर चुनाव लड़ रही है। ...
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सूबे में सपा-कांग्रेस गठबंधन को फेल बताते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने दोनों दलों के गठजोड़ को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। ...
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अभी भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकार करने का साहस नहीं जुटा पाए हैं। ...