Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अपने पहले भाषण में उद्योगपति गौतम अडानी का नाम लिए बिना, गांधी ने अरबपति से कथित संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर कटाक्ष किया। ...
Delhi Election: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का है, जिन्हें नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। ...
Uttar Pradesh Congress: प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अजय राय और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने विधानसभा का घेराव करने की जरूरत पर प्रकाश डाला. ...
SM Krishna Passes Away: एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि 92 वर्षीय अनुभवी राजनेता काफी समय से बीमार थे। सूत्र ने कहा, "एस एम कृष्णा नहीं रहे। उन्होंने अपने आवास पर सुबह 2:45 बजे अंतिम सांस ली। नश्वर अवशेषों को आज मद्दूर ले जाने की संभावना है।" ...