Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भट्टी ने हाल ही में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में खम्मम जिले के मधिरा विधानसभा क्षेत्र से 35452 वोटों से विजयी हुए। कांग्रेस द्वारा राज्य में अपनी पहली जीत दर्ज करने और केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार को पूर्ण बहुमत से बाहर करने के बाद आ ...
तेलंगाना के पहले और लगातार दो बार के मुख्यमंत्री रहे के चंद्रशेखर राव को हराकर कांग्रेस का परचम लहराने वाले रेवंत रेड्डी ने आज दोपहर को बतौर मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ कांग्रेस के 11 वरिष्ठ नेताओं को मंत्र ...
Telangana CM Swearing-In Ceremony Updates: रेवंत रेड्डी तेलंगाना के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। यूपीए सरकार ने 2014 में इस राज्य का गठन किया था। ...
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी शर्मिष्ठा मुखर्जी का इस्तेमाल केवल राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए कर रही है। ...
Telangana CM swearing-in Updates: तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी आज हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में एक भव्य समारोह में तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ...
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद पर मनोनीत किये गये रेवंत रेड्डी गुरुवार को तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। ...
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस का भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन जारी है। भोपाल में कमलनाथ दिग्विजय सिंह के प्रत्याशियों के साथ बैठक करने के बाद अब दिल्ली में राहुल गांधी प्रदेश नेताओं के साथ बैठक करेंगे। ...