Rashifal 08 May 2026: आज इन 4 राशिवालों के भाग्य में वृद्धि, धन-दौलत बढ़ने की घोर संभावना
By रुस्तम राणा | Updated: May 8, 2026 07:06 IST2026-05-08T07:06:07+5:302026-05-08T07:06:07+5:30
Dainik Rashifal: सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Rashifal 08 May 2026: आज इन 4 राशिवालों के भाग्य में वृद्धि, धन-दौलत बढ़ने की घोर संभावना
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: आज मन धार्मिक और सामाजिक कार्य में लगेगा। कार्य में भाग्य भी आपका साथ मिलेगा। भाग्य वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज पारिवारिक क्लेश उत्पन्न हो सकता है। अचानक से समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको पैतृक संपत्ति लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा नौकरी में सिद्धि और सफलता मिलेगी। साझेदारी में ज्यादा लाभ होगा।
कर्क दैनिक राशिफल: आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आपके नए शत्रु बन सकते हैं, जिनसे भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल: आज उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ज्ञान में वृद्धि होने की संभावना है। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल: आज कोई कीमती चीज भी खरीद सकते हैं। माता जी से रिश्ते बेहतर होंगे। उनकी सेहत में भी सुधार हो सकता है। अत्यधिक उत्साहित होने से नुकसान भी हो सकता है।
तुला दैनिक राशिफल: आज किसी समस्या को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य के भरोसे न रहें बल्कि, अपने कर्म करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज धन निवेश से आपको लाभ हो सकता है। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आयोजन होगा। आपको निजी जीवन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
धनु दैनिक राशिफल: आज नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है।
मकर दैनिक राशिफल: आज धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन यात्रा के दौरान अपने सामान की देखभाल करें।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी।
मीन दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे करने में आपको आनंद और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।