Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रवर्तन निदेशालय ने फरीदाबाद में 40 पांच एकड़ कृषि भूमि खरीदने के मामले में पहली बार अपने आरोप पत्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम शामिल किया है। ...
कांग्रेस पार्टी आगामी आम चुनाव के लिए नागपुर से चुनावी रणभेरी फूंक रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस आज की रैली में केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी। ...
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा राम मंदिर पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनके कथन से स्पष्ट है कि कांग्रेस भगवान राम से दूरी बनाकर रखती है। ...
Rahul Gandhi Yatra 2.0: ‘भारत न्याय यात्रा’ मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात और राजस्थान से होकर गुजरेगी और 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ...
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जबरदस्त हमला करते हुए उन्हें भारत का सबसे अक्षम गृहमंत्री करार दिया है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार की सुबह दिल्ली से झज्जर जिले के छारा गांव स्थित वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे, जहां उन्होंने अखाड़े में रियाज कर रहे पहलवानों से मुलाकात की। ...