Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
हलफनामे के अनुसार, इटली में जन्मी 77 वर्षीय सोनिया गांधी के पास 6.38 (6,38,11,415 रुपये) करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें आभूषण, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से रॉयल्टी, निवेश, बांड, बैंक जमा जैसी संपत्तियां शामिल हैं। ...
PM Modi in Rewari: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी और 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ...
Karnataka Budget 2024-25 live updates: केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, रोजगार प्रदान करने के लिए जन-केंद्रित योजनाएं और कानून बनाए गए थे। ...
Karnataka Budget 2024-25 live updates: नई सामाजिक सुरक्षा योजना अन्न-सुविधा, 80 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के दरवाजे तक खाद्यान्न (पीडीएस) की मुफ्त डिलीवरी के लिए एक होम डिलीवरी ऐप लॉन्च की जाएगी। ...
Karnataka Budget 2024-25 live updates: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 15वें वित्त आयोग की अंतरिम रिपोर्ट में पिछली भाजपा नीत राज्य सरकार पर "राज्य के साथ हुए अन्याय को सुधारने में विफल रहने" का आरोप लगाया। ...
Karnataka Budget Live Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बजट भाषण में कहा कि भारत में बनी शराब (आईएमएल) और बीयर के लिए कर की दरें संशोधित की जाएंगी। ...