Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
एमपी की हाई प्रोफाइल गुना लोक सभा सीट पर कांग्रेस का चेहरा तय! पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के संकेत के बाद कांग्रेस के नेता ने ठोंकी ताल। दिलचस्प होगा गुना लोकसभा सीट का चुनाव। ...
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवगठित राज्य चुनाव समिति ने 'सर्वसम्मति' से इस बात की सिफारिश की कि अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से गांधी परिवार को चुनाव लड़ना चाहिए। ...
Lok Sabha Elections 2024: तृणमूल कांग्रेस ने 42 नामों की सूची जारी करते हुए लगभग सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, टीएमसी ने चौंकाते हुए कृष्णा नगर से महुआ मोइत्रा के नाम का ऐलान कर दिया है। ...
यहां छठ पर्व पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा यहां अमजहर शरीफ भी पर्यटन का आकर्षण का केंद्र है। मगध की संस्कृति का केंद्र बताया जाने वाला यह जिला राजपूत बहुल होने से बिहार का चित्तौड़गढ़ भी कहा जाता है। ...
बिहार में विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों पर महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को इस बार एक भी सीट नहीं मिली है। पार्टी के विधायक प्रतिमा दास प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह केंद ...
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजेडी नेता सुभाष यादव को गिरफ्तार किया। इससे पहले उनसे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बिहार में इनके कई ठिकानों में रेड करने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने हिरासत में लिया। ...