Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Sonia Gandhi in Rajya Sabha: कांग्रेस संसदीय बोर्ड की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उनके शपथ लेने से पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को बधाई दी थी। ...
LS polls 2024: जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार यू-टर्न लेकर एनडीए में फिर से शामिल हो गए तो भाजपा के लिए यह एक उपलब्धि थी, जिससे इंडिया गठबंधन को करारा झटका लगा. ...
महाराष्ट्र में कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित किये गये तेज-तर्रार नेता संजय निरुपम ने गुरुवार को दावा किया है कि उनके द्वारा पहले कांग्रेस छोड़ा गया, पार्टी ने बाद में उन्हें निकालने का ऐलान किया। ...
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के अन्य सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) के खिलाफ बयानबाजी के कारण कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ...
निरुपम ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को अपना रुख बताएंगे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट का सामना कर रही पार्टी को अपनी ऊर्जा खर्च नहीं करनी चाहिए। ...