Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Himachal Pradesh-Gujarat By-Election 2024: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल और स्पीति), राजिंदर राणा (सुजानपुर), इंद्रदत्त लखनपाल (बड़सर), चेतन्य शर्मा (गगरेट) और देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलेहर) को अपना उम्मीदवार बना ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा अगले साल की शुरुआत में भगवा पार्टी में शामिल होंगे। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एकबार फिर हमला करते हुए कहा कि उनका भविष्य बेहद 'अंधकारमय' है और इस कारण उनके अनुयायियों का भी भविष्य 'अंधकारमय' है। ...
कांग्रेस नेता और लोकसभा प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत द्वारा बीते सोमवार को फिल्म अभिनेत्री और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ की गई कथित विवादित टिप्पणी में बुरी तरह से फंसती हुई नजर आ रही हैं। ...