Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Gurugram Bike Accident: हादसे का शिकार हुए अक्षत गर्ग के भाई अब सामने आकर बताया कि पुलिस कार्रवाई काफी धीमे हो रही है, जिससे आरोपी भाग सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अभी तक आरोपियों का लाइसेंस भी जब्त नहीं किया गया। ...
राहुल गांधी ने कहा, मैं भारत और विदेश में रहने वाले हर सिख भाई-बहन से पूछना चाहता हूँ - क्या मैंने जो कहा है उसमें कुछ ग़लत है? क्या भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए जहाँ हर सिख - और हर भारतीय - बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके? ...
एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, "तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद को अपवित्र करने की खबरें परेशान करने वाली हैं। भगवान बालाजी भारत और दुनिया भर में लाखों भक्तों के लिए पूजनीय देवता हैं। यह मुद्दा हर भक्त को दुखी करेगा और इस पर गहन ...
PM Modi in J&K LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती है।" ...
राहुल गांधी के मामले में अब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर कह दिया कि आप किस मजबूरी में राहुल गांधी को सही ठहराने में लगे हुए हैं? ...