Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Delhi Traffic Alert: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। ...
सोनिया ने कहा कि भारत के लोग सिंह को उनके शुद्ध हृदय और उत्कृष्ट बुद्धि के लिए प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सलाह, "बुद्धिमानीपूर्ण सलाह" और विचारों को देश के सभी राजनीतिक वर्गों द्वारा उत्सुकता से मांगा जाता था तथा उनका अत्यधिक महत्व था। ...
खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सिंह के अंतिम संस्कार के लिए स्मारक स्थल की मांग की। सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को होगा। अपने पत्र में खड़गे ने इस मामले पर पीएम मोदी के साथ अपनी पिछली टेलीफोन बातचीत का हवाला दिया। ...
Manmohan Singh death latest updates: भारत में आर्थिक क्रांति लाने वाले सिंह का बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 92 वर्ष के थे। सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री थे। ...
Manmohan Singh death updates: कांग्रेस नेता और भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक, 10 वर्ष देश के प्रधानमंत्री रहे और उससे पहले उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मदद की। ...
Manmohan Singh Passes Away:मनमोहन सिंह, जिनका 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, को उनकी नीली पगड़ी के लिए पहचाना जाता था, जिसे उन्होंने कैम्ब्रिज में अपने समय से जोड़ा था। ...