राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता (संशोधन) विधेयक शीतकालीन सत्र 2019 में राज्यसभा द्वारा और सोमवार को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था। इसके पारित होने के बाद से ही पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे है। कई राजनीतिक संगठन इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच हैं। Read More
प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में एक चुनाव रैली में कहा था, “मैं वीरों की इस भूमि से कांग्रेस और उसके साथियों को खुली चुनौती देता हूं...अगर उनमें हिम्मत है, तो वे सरेआम घोषणा करें कि वे सभी पाकिस्तानियों को नागरिकता देने के लिए तैयार हैं।” ...
CAA Protest: सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हावड़ा मैदान से प्रदर्शन मार्च शुरू किया जो कोलकाता के मध्य में स्थित एस्प्लेनेड में डोरिना क्रॉसिंग पर खत्म होगा। ...
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की बर्बरता के बाद आज भी छात्र सड़कों पर उतरे. जामिया के आज भी छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं. जामिया विश्वविद्यालय से देखिए लोकमत न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट. ...
लालवानी ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को जिस तरह के इनपुट मिल रहे हैं, उनके मुताबिक संशोधित नागरिकता कानून मामले में देश में सामने आयी हिंसक घटनाओं में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों और सिमी जैसे प्रतिबंधित संगठन के लोग ...
विवेक विहार स्थित अरवाचीन भारती भगवान सीनियर सेंकेंडरी स्कूल के परिवहन प्रबंधक चंद्रशेखर के मुताबिक, बस में 25-30 छात्र थे, जिन्हें सीलमपुर और जाफराबाद में छोड़ा जाना था। हालांकि, बस में उस वक्त सिर्फ एक ही छात्र था जब एक पत्थर बस के शीशे पर आकर लगा। ...
राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर इलाके में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने छह लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया। ...