बिहार भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य है। 26 जनवरी 1950 को इस राज्य का गठन हुआ था। बिहार क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का तेरहवां और जनसंख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जनसंख्या 10 करोड़ से अधिक है। पटना समेत राज्य में 38 जिले हैं। हिंदी और ऊर्दू यहां की आधिकारिक भाषाएं हैं। बिहार के बारे राज्य सरकार की वेबसाइट http://gov.bih.nic.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
मामला 29 मई 1994 का है, जब बड़हरा प्रखंड अंतर्गत गुंडी गांव स्थित भगवान श्रीरंगनाथ मंदिर से भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान और अष्टधातु से बने संत बर्बर स्वामी की मूर्तियाँ चोरी हो गई थीं। ...
बिहार की राजधानी की सड़कें मंगलवार को पोस्टरों से पटी हुई नजर आईं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया है। ...
सदन में विधायक महानंद सिंह ने कहा कि लगातार बालू खनन के कारण सड़क-फसल को नुकसान हो रहा है। सोन नदी के तटीय गांवों में जलस्तर नीचे चला गया है। जिसके कारण पेयजल का संकट हो गया है। ...
लालू यादव चाईबासा और दुमका कोषागार मामले में जमानत पर हैं। साल 2021 में अप्रैल को दुमका कोषागार से लगभग 3 करोड़ से ज्यादा की निकासी मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। ...
बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का मामला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के घर से करीब 500 मीटर उत्तर दिशा में अवस्थित खलिहान में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। ...
यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और केंद्र का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इसपर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना चाहिए था। ...
जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार केसरी और आजाद भारत में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के बाद यदि किसी ने सबसे ज्यादा काम किया है तो वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इसलिए नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। ...