पश्चिम चंपारणः 13 वर्ष की नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दरिंदगी, पीड़िता के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया, विरोध और चिल्लाने पर हाथ और मुंह कपड़े से बांधे

By एस पी सिन्हा | Published: March 28, 2023 05:09 PM2023-03-28T17:09:12+5:302023-03-28T17:10:12+5:30

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का मामला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के घर से करीब 500 मीटर उत्तर दिशा में अवस्थित खलिहान में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था।

West Champaran Two youths rape 13-year old minor about 300 meters victim's house bihar police protesting and shouting tied both hands and mouth cloth | पश्चिम चंपारणः 13 वर्ष की नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दरिंदगी, पीड़िता के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया, विरोध और चिल्लाने पर हाथ और मुंह कपड़े से बांधे

नाबालिग को जबरन अगवा कर दो युवकों ने बंधक बनाकर पूरी रात दुष्कर्म किया है।

Highlightsपीड़िता के दो छोटे भाई उम्र क्रमशः 11 वर्ष और 8 वर्ष आर्केस्ट्रा देखने के लिए गए थे।दो छोटे भाइयों को सोमवार की देर शाम 9:30 बजे बुलाने जा रही थी।नाबालिग को जबरन अगवा कर दो युवकों ने बंधक बनाकर पूरी रात दुष्कर्म किया है।

पटनाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग(13 वर्ष) के साथ दो युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। घटना का अंजाम उसवक्त दिया गया जब नाबालिग आर्केस्ट्रा देखने गए दो छोटे भाइयों को सोमवार की देर शाम 9:30 बजे बुलाने जा रही थी।

इसी दौरान नाबालिग को जबरन अगवा कर दो युवकों ने बंधक बनाकर पूरी रात दुष्कर्म किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में आरोपितों ने किशोरी से दुराचार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित शेख शमशाद (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

वह पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। वहीं, मास्क लगाए एक अन्य आरोपित की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़िता को गंभीर हालत में मंगलवार की सुबह में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि अभी पीड़िता की हालत में सुधार है।

मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के घर से करीब 500 मीटर उत्तर दिशा में अवस्थित खलिहान में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। पीड़िता के दो छोटे भाई उम्र क्रमशः 11 वर्ष और 8 वर्ष आर्केस्ट्रा देखने के लिए गए थे। परिवार के सभी सदस्य खाना खा रहे थे।

इसी दौरान पीड़िता की मां ने दोनों बच्चों को बुलाने के लिए बेटी को भेजा। वह घर से अभी निकली ही थी कि अपने दरवाजे पर खड़े शेख ने पीड़िता को पकड़ लिया। तभी मास्क लगाए एक अन्य आरोपित भी वहां आ गए। दोनों ने पीड़िता को जबरन उठाकर घर से पूरब बगीचा में ले गए। घटना के वक्त गांव के अधिकांश लोग आर्केस्ट्रा देखने के लिए गए थे।

इसलिए किसी ने किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। आरोपितों ने पीड़िता के विरोध और चिल्लाने पर उसके दोनों हाथ और मुंह को कपड़े से बांध दिया। पीड़िता ने बताया है कि आरोपितों ने पूरी रात उसके साथ दुराचार किया। वह बेहोश हो गई। मंगलवार अल सुबह पीड़िता होश में आने के बाद अपने घर जा रही थी।

इसी दौरान गांव की एक महिला ने उसे देखा। पीड़िता कांप रही थी। उक्त महिला पीड़िता को अपने घर ले गई। उसकी सूचना पर पीड़िता की मां और परिजन पहुंचे। फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। एक अन्य आरोपित की पहचान कराई जा रही है।

Web Title: West Champaran Two youths rape 13-year old minor about 300 meters victim's house bihar police protesting and shouting tied both hands and mouth cloth

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे